दिल्ली में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुल
दिल्ली में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में बीट स्टाफ और स्पेशल फोर्स द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जा सके।
ओखला औद्योगिक क्षेत्र समेत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए देर रात तक गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध पर नियंत्रण पाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि नियमित गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और अपराधियों में डर पैदा होगा।
रिपोर्ट : मनीष कुमार कर्ण, दिल्ली