logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा आमजन के अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग सतर्कता के साथ कार्य करें।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

10
912 views

Comment