जयपुर में सैल्यूट तिरंगा राजस्थान कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
जयपुर: जयपुर स्थित एपेक्स मॉल कैफे में सैल्यूट तिरंगा संगठन की राजस्थान कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल, अशोक हिंदुस्तानी, शंकर पारीक, प्रशांत शर्मा, रोहित जैन, राजेश कानूनगो एवं पूजा शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न तिथियों का निर्धारण हुआ। रोहित जैन को संयोजक नियुक्त किया गया, जो संगठन से संबंधित सूचनाएं एवं घोषणाएं जारी करेंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।