अयोध्या: मवई कला गांव में किसानों के घर चोरी की वारदात
अयोध्या: इनायतनगर थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में दो किसानों के घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी तोड़कर लगभग 2.50 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान उठाए। पीड़ित किसान की बहू के कमरे से भी सोने के मंगलसूत्र, झुमका, पाजेब और हार सहित जेवरात चोरी किए गए।
इस घटना के दौरान चोरों ने पड़ोसी के घर का ताला भी तोड़ा। सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी ने किसान उमेश कुमार को जगाकर चोरी की जानकारी दी। उमेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।