logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरस्वती व तिलैया नदी के पुनरुद्धार को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, अभियान चलाकर हटाया जाएगा अतिक्रमण: एसडीएम

​गढ़वा। गढ़वा जिला प्रशासन सरस्वती और तिलैया नदी के पुनरुद्धार और उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय कुमार ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में गढ़वा अंचल, नगर परिषद, जल संसाधन विभाग और पीएचईडी (PHED) के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
​बैठक के मुख्य बिंदु और निर्णय:
​अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम ने नदी क्षेत्र में मिट्टी, पत्थर या निर्माण सामग्री डालकर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अंचल अधिकारी (CO) को निर्देश दिया गया है कि वे पूर्व में नोटिस प्राप्त अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस जारी करें।
​नदी गहरीकरण और गाद सफाई: जल संसाधन विभाग को नदी से कचरा, गाद (Silt) और अवरोध हटाने के लिए एक ठोस व प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया गया है।
​सामूहिक सहयोग: इस पुनरुद्धार अभियान में सरकारी विभागों के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और निजी एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
​बैठक के बाद एसडीएम संजय कुमार ने नदी सफाई की मांग कर रहे युवाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और शहरी क्षेत्र में स्थित सरस्वतिया नदी का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

1
78 views

Comment