logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Love Marriage के सपने देख रहा था खिलाड़ी, घर लौटी सिर्फ मौत की खबर

फरीदाबाद में 21 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मोनू की करीब 8 महीने पहले एक नाबालिग लड़की से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों Love Marriage करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

17 मई को मोनू राजस्थान के भिवाड़ी स्थित अपने घर से फरीदाबाद के तिंगाव थाने में जांच में शामिल होने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में लड़की के परिजनों ने उसे अगवा कर लिया और 3 दिन तक ट्यूबवेल पर बने घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अधमरी हालत में उसे सड़क पर फेंक दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर और नाक की हड्डियां टूटने, पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसने और शरीर पर गहरे जख्म मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 15 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3
78 views

Comment