गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चेकिंग में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को राहत देने का निर्णय लिया
गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन जिसमें बच्चे, बुजुर्ग या महिलाएं सवार होंगी, उसे सड़क पर नहीं रोका जाएगा। यह निर्णय आम जनता को परेशान न करने के उद्देश्य से लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग का मुख्य फोकस केवल अपराधों की रोकथाम होगा, ताकि गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित और भयमुक्त बनाया जा सके। गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य जिले में सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम नागरिकों का सहयोग सुनिश्चित करना है।