अयोध्या: मिल्कीपुर विधायक के भण्डारे से लौटे युवक की सर्पदंश से मृत्यु
अयोध्या: मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के यहाँ आयोजित भण्डारे से लौटने के बाद तीस वर्षीय युवक बजरंगी पुत्र रोंघई की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। बजरंगी खण्डासा थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय बिनायक पुर का निवासी था।
रात लगभग 12:30 बजे जब बजरंगी विस्तर की ओर जा रहा था तो विषैले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी रूदौली लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्रियाँ हैं। घटना के बाद पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया है।