logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौला पंचायत में अवैध खनन को लेकर बवाल, सूचना देने वाले को मिली धमकी

नौला पंचायत में अवैध खनन को लेकर बवाल, सूचना देने वाले को मिली धमकी
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला पंचायत में अवैध खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी की भनक लगते ही कथित खनन माफिया एवं ट्रैक्टर मालिकों द्वारा सूचना देने वाले गौतम कुमार झा को फोन कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित गौतम कुमार झा ने बताया कि देर रात कुछ लोग उनके घर पर चढ़कर धमकी देने पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल नौला पुलिस पिकेट को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस पिकेट द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद वीरपुर थाना अध्यक्ष एवं सीडीपीओ दुर्गा शक्ति को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नौला पिकेट प्रभारी संजय कुमार अपने कार्य में लापरवाही बरतते हैं और अक्सर क्षेत्र से बाहर रहते हैं। लोगों का कहना है कि पिकेट वाहन नौला चौक पर मौजूद था, जबकि गौतम कुमार झा का घर महज 200 मीटर की दूरी पर तथा पुलिस पिकेट लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि जब पुलिस पिकेट के समीप रहने वाले व्यक्ति को ही धमकियां मिल सकती हैं, तो आम जनता गुप्त सूचना देने से कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने एवं धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

30
1132 views

Comment