गर्व सिंह रावत और हर्षिल गर्ग का हुआ चयन, कोच नितिश शर्मा ने दी बधाई*
*संगरूर अंडर-19 टीम में चुने गए राइजिंग एज क्रिकेट अकादमी के दो खिलाड़ी*
*- गर्व सिंह रावत और हर्षिल गर्ग का हुआ चयन, कोच नितिश शर्मा ने दी बधाई*
*पटियाला, मई (विक्की हरिंदर पाल):* *राइजिंग एज क्रिकेट अकादमी* के दो होनहार खिलाड़ियों *गर्व सिंह रावत और हर्षिल गर्ग* का चयन *संगरूर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम* में हुआ है। अकादमी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अकादमी के *कोच नितिश शर्मा* ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, *फोकस, अनुशासन और टीमवर्क* का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अकादमी का लक्ष्य युवाओं को सही दिशा देकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
*गर्व सिंह रावत* ने हाल ही में बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि *हर्षिल गर्ग* अपनी ऑलराउंड प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। दोनों खिलाड़ी अब जिला स्तरीय टूर्नामेंट में संगरूर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
*कोच नितिश शर्मा* ने कहा, _"दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। उम्मीद है ये संगरूर का नाम रोशन करेंगे। राइजिंग एज अकादमी में हम 'Focus, Discipline, Teamwork, Success' के मूलमंत्र पर काम करते हैं।"_