logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनपुरी: युवती को कार से टक्कर, मंत्री से न्याय की गुहार

मैनपुरी: मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी विवेक कुमार ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। विवेक कुमार के अनुसार उनकी बहन 13 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकली थी, तभी नगला भूड़ से बमरौली जसराना रोड पर पीछे से आई सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान पता चला कि गाड़ी गांव का ही एक युवक चला रहा था और आरोप है कि उसने जानबूझकर युवती को टक्कर मारी। घायल युवती का इलाज पीजीआई सैफई में कराया गया। पीड़ित परिवार ने थाना घिरोर में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र बदलने की बात कही जा रही है। पीड़ित अब कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने और न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

0
13 views

Comment