logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूराबाद सीएचसी में संगथ संस्था द्वारा मनमेला कार्यक्रम का सफल आयोजन

नूराबाद सीएचसी में संगथ संस्था द्वारा मनमेला कार्यक्रम का सफल आयोजन

संगथ संस्था द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूराबाद में “मनमेला” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की मानसिक स्वास्थ्य जांच पीएचक्यू-9 स्क्रीनिंग के माध्यम से की गई।
कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को मनकक्ष, टेलीमानस एवं माहीत ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं समय पर परामर्श उपलब्ध कराने के विषय में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीपीएम श्री एस.पी. श्रीवास्तव, मनकक्ष प्रभारी डॉ. अमृत राजे, मनकक्ष स्टाफ नर्स नीलोफर, ब्लॉक स्तर से बीपीएम श्री जगदीश बाथम, बीसीएम रमा ओझा तथा उमंग से अमन काउंसलर उपस्थित रहे।
संगथ संस्था की जिला समन्वयक डॉ. निवेदिता अग्रवाल ने आशा कार्यकर्ताओं को काउंसलिंग स्किल्स संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगथ टीम की डॉ. राशि, रूबी शुक्ला, शहाना एवं साधना का विशेष सहयोग रहा।
“मनमेला” कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जमीनी स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल साबित हुआ।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

2
547 views

Comment