जौरा के आयुष्मान आरोग्य केंद्र छडेह के ग्राम बुरावली में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत एक्स- रे एवं जांच शिविर आयोजित
जौरा के आयुष्मान आरोग्य केंद्र छडेह के ग्राम बुरावली में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
निक्षय शिविर में जांच करते चिकित्सा दल
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त भारत अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के उपयोग हेतु साप्ताहिक सूक्ष्म कार्ययोजना लागू की गई है।
सीबीएमओ डॉ. आर.एस. सेमिल के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल की टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर छडेह के ग्राम बुरावली में निक्षय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण नागरिकों की टीबी स्क्रीनिंग एवं एचआईवी स्क्रीनिंग के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस, सिफलिस तथा कफ जांच की गई। साथ ही हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से हितग्राहियों के मौके पर ही 40 एक्स-रे किए गए तथा 30 कफ सैंपल भी लिए गए।
शिविर में सीएचओ डॉ. जमील मोहम्मद, वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री रणबीर गोयल, आईसीटीसी काउंसलर श्री संदीप सेंगर सहित आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh