सीधी में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत
सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में 23 मई को शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है और उनकी संवेदनाएं मृत बच्चों के परिजनों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख रुपये और जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।