BK फरीदाबाद अस्पताल के CMO डॉ. जयंत आहूजा को किया गया चार्जशीट.....
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए BK फरीदाबाद अस्पताल के सिविल सर्जन (CMO) डॉ. जयंत आहूजा को चार्जशीट कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और कई शिकायतें विभाग तक पहुंच रही थीं।
मरीजों की परेशानियां, व्यवस्थाओं में खामियां और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी, जिसके बाद आखिरकार विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा।
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों में भी बेचैनी बढ़ गई है और अब कई मामलों की जांच तेज होने की चर्चा है।