पेट्रोल-डीजल के दाम 9 दिन में तीसरी बार बढ़े, सरकार पर उठे सवाल
दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 9 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में भी ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे CNG ₹81.09 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं, तब भारत में बार-बार दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। जनता पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स और महंगाई से राहत की मांग कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है, जिससे परिवहन महंगा होने के कारण सब्जियां, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। रिपोर्टर विनय कुमार यादव ने इस मुद्दे को विस्तार से बताया है।