सशक्त वाहिनी क्लास में पहुंचीं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन
सशक्त वाहिनी की क्लास में पहुंचीं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन
..
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी क्लास में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांस्बा द्वारा पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर तैयारी करने हेतु प्रेरित किया।
श्रीमती कांस्बा ने बताया कि यह क्लास कलेक्टर महोदय की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षकों से भी चर्चा कर बालिकाओं की तैयारी, उपस्थिति एवं अध्ययन प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी तैयारियों एवं अनुभव साझा किए।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha