उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जा एक होटल में लिफ्ट गिरने ...
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जा एक होटल में लिफ्ट गिरने से फरीदाबाद से आए 22 पत्रकार इसमें हादसे का शिकार हो गए. लिफ्ट की वायर टूटने से लिफ्ट 5वीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी। जिसके बाद होटल में हडकंप मच गया। फौरन ही सभी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां कई पत्रकारों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने होटल से लिफ्ट के रख-रखाव के दस्तावेज मांगे हैं। उधर पत्रकारों ने होटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।