logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम योगी का सख्त निर्देश- 'समय-सीमा के अंदर हो हर जन-समस्या का निस्तारण'

आइमा मीडिया | जन-जन की आवाज़... 🖋️
​हर जरूरतमंद को मिले योजनाओं का लाभ, लापरवाही पर सीएम योगी सख्त
​लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के भीतर किया जाए और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
​इस दौरान बरेली की रहने वाली दीप्ति की आर्थिक तंगी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बरेली जिलाधिकारी को तुरंत पीएम स्वनिधि योजना के तहत राहत देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई बाधित न होने देने के लिए अफसरों को मुस्तैद किया।
​जमीन पर अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को निष्पक्षता से काम करते हुए पीड़ितों को जल्द से जल्द संतुष्ट करने के निर्देश दिए।
​ब्यूरो रिपोर्ट: आइमा मीडिया (जन-जन की आवाज़)

25
2881 views

Comment