पश्चिम बंगाल सरकार ने 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पहले जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्यपाल ने 28 मई 2026 (गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके परिणामस्वरूप पहले घोषित 26 मई 2026 (मंगलवार) को बकरीद से पूर्व दिवस और 27 मई 2026 (बुधवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवकाश को रद्द कर दिया गया है।
अतः अब 26 मई 2026 (मंगलवार) और 27 मई 2026 (बुधवार) सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए कार्य दिवस रहेंगे, जिन पर यह अधिसूचना लागू होती है।