logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिलीगुड़ी में एक सीबीएसई आधारित निजी विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय बायोडायवर्सिटी डे ।

सिलीगुड़ी स्थित एक सीबीएसई आधारित निजी विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बायोडायवर्सिटी डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रकृति संरक्षण से संबंधित समूह चर्चा, चित्रांकन तथा पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक हर्टिकल्चर सोसाइटी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न पौधों, बागवानी तकनीकों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने में मदद की।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

4
221 views

Comment