लखनऊ: CM योगी ने राजस्व मामलों में देरी रोकने के निर्देश दिए
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व मामलों से संबंधित लंबित वादों में किसी भी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वादों के निस्तारण में देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने तकनीक आधारित व्यवस्था को अपनाकर कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लंबित राजस्व वाद 22 लाख से घटकर 10 लाख हो चुके हैं जबकि धारा-80 के लंबित वाद 85 हजार से घटकर 38 हजार रह गए हैं। यह कदम राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।