logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज पर शिकंजा पहले की सिफारिश अब कार्रवाई की तैयारी वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

पीलीभीत। चर्चित फर्म जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जिस फर्म संचालक के पक्ष में दो युवकों की कभी सिफारिश किए जाने की चर्चाएं थीं, अब उसी मामले में इन दोनों युवकों ने कार्रवाई की शुरुआत में सहयोग करने से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और गरमा दिया है।सूत्रों के अनुसार, फर्म से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद लंबे समय तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन अब परिस्थितियां बदलती दिखाई दे रही हैं और संबंधित प्रकरण में जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।सबसे अधिक चर्चा उस वायरल वीडियो को लेकर हो रही है जिसमें पड़ोसी गांव के दो युवक आने वाले चुनाव का माहौल बनाने के उद्देश्य से कथित तौर पर फर्म संचालक के पक्ष में पैरवी और सिफारिश करने की बातें उजागर हो रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद विरोधियों को सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। क्षेत्र में लोग इसे पहले संरक्षण, अब कार्रवाई की राजनीति बता रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शुरुआती शिकायतों पर निष्पक्ष जांच होती तो मामला इतना विवादित न बनता। वहीं अब प्रशासनिक स्तर पर फर्म से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। जांच एजेंसियां बैंक खाते, जीएसटी विवरण और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर सकती हैं।फिलहाल वायरल वीडियो और जांच की कार्रवाई ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

1331
26470 views

Comment