logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्लग - बहरी में दबंगों का आतंक, मारपीट कर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने दर्ज की FIR.लोकेशन

स्लग - बहरी में दबंगों का आतंक, मारपीट कर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने दर्ज की FIR.

एंकर - सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपियों के भीतर पुलिस प्रशासन का रत्ती भर भी भय नजर नहीं आ रहा है।
तीन अलग-अलग वारदातों से दहला क्षेत्र
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों ने एक ही गिरोह की तरह अलग-अलग तारीखों में तीन युवकों को अपना निशाना बनाया:
पहली घटना (11 अप्रैल): ग्राम मलखम में रात करीब 1:30 बजे 18 वर्षीय श्यामलाल साहू को विकास, अखिलेश, संदीप और राहुल साहू ने मिलकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 115(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।
दूसरी घटना (19 अप्रैल): मटिहनी निवासी संजय साहू (28 वर्ष) के साथ राहुल, रावेंद्र, अंकित, विकास और संदीप ने मारपीट की। दबंगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस ने धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
तीसरी घटना (22 अप्रैल): केके ढाबा के पास धनंजय साहू (25 वर्ष) को लाल उर्फ रावेंद्र, प्रदीप, राहुल और विकास ने अपना शिकार बनाया। इसमें भी पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मारपीट की इन घटनाओं को अपनी 'बहादुरी' समझकर सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इंस्टाग्राम पर इस तरह के वीडियो डालने का मकसद युवाओं के बीच अपनी झूठी धाक जमाना है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस कदर निर्दयी होकर पीड़ितों को पीट रहे हैं।

हालांकि बहरी पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है, लेकिन स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब आरोपी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे थे, तब पुलिस का खुफिया तंत्र क्या कर रहा था?
इन सभी मामलों में आरोपियों के नाम (विकास, राहुल, संदीप, रावेंद्र आदि) बार-बार सामने आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित गिरोह कीतरहकामका.....

23
678 views

Comment