logo

जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिन्टू की हुई हत्या की घटना का वांछित 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार



सुलतानपुर।                                                                                             
थाना अखण्डनगर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा ग्राम पौधनरामपुर निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिन्टू की हुई हत्या  की घटना का वांछित 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त  को गिरफ्तार किया गया।

डॉ0 विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी के परिपेक्ष में आज दिनांक 16.06.2021 को मु0अ0सं0 135/2021 धारा 302/120B/34 भा0द0वि0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित 25,000/- इनामिया अभियुक्त 1. गोरेलाल उर्फ भानू प्रताप यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम अहीरी फिरोजपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया जो घटना की दिनांक 07.06.2021 से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। विदित हो कि दि0 07.06.2021 को रात्रि 10 बजे ग्राम पौधनरामपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर के निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र राजाराम नि0ग्राम पौधनरामपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलातनपुर उम्र 42 वर्ष की अज्ञात मोटर साइकिल हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक जितेन्द्र कुमार सिंह व पंकज जायसवाल पुत्र राम प्यारे आदि से गांव में नाली के पानी निकलने के विवाद को लेकर मृतक द्वारा गाली गलौज के कारण क्षुब्ध होकर अभि0गणो द्वारा उपरोक्त घटना कारित की गयी। जिसमें अभियुक्त पंकज जायसवाल द्वारा मृतक को धमकी भी दी गयी थी जिसकी पुष्टि मृतक के पुत्र आदर्श ने की है। इन्ही विवादो के चलते मृतक जितेन्द्र कुमार सिंह क हत्या पंकज जायसवाल पुत्र राम प्यारे धीरज पुत्र रामप्यारे , रामप्यारे पुत्र राजाराम नि0गण ग्राम पौधनरामपुर व रमेश वर्मा पुत्र इन्द्रजीत वर्मा नि0ग्राम पिपरी पट्टी थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर द्वारा संण्यंत्र करके मृतक की हत्या शूटर अखिलेश वर्मा आदि द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर गोली मारकर की गयी थी जिसमे अभि0गणो की गिरफ्तारी । दौरान विवेचना गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गोरेलाल उर्फ भानू प्रताप यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम अहीरी फिरोजपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर  का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी  आज  की गयी और सम्पूर्ण कार्यवाही कर चालान मा0 न्यायालय सदर सुलतानपुर किया जा रहा है। 

*नाम पता गिरफ्तार अभि0गण* :- 1. गोरेलाल उर्फ भानू प्रताप यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम अहीरी फिरोजपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* :-  
1.प्र0नि0 राज कुमार वर्मा थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर मय हमराह
2.उ0नि0  परमात्मा सिंह  मय हमराह एस0ओ0जी0 टीम

3
14646 views