logo

भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजयुमो के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य का किया अभिनन्दन

जमशेदपुर (झारखंड)। आज कदमा बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मनोनीत कदमा मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य का  भाजपा कदमा मंडल के द्वारा अभिनन्दन और स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के द्वारा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्विपल विश्वास, युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति सदस्य संतोष शर्मा, अजीत कुमार सिंह-भीम सिंह, धरन सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य केशव सिंह को पट्टिका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर युवा मोर्चा के सदस्यो को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने अपने सम्बोधन में समाज के सभी वर्गों से सम्पर्क कर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंह ने कहा कि मंडल के प्रत्येक क्षेत्र जाकर वहां की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करके हम उस क्षेत्र के लोगों को संगठन से जोड़ सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल के महामंत्री अजय झा,के पी सिंह, भोला शर्मा, रंजीत पंडित, जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, शोभा श्रीवास्तव, कृष्णा देवी, कमल कुमार, कृष्णा प्रसाद, कार्तिक गोप, विरेन्द्र सिंह गुटर, संजय शर्मा, संतोष सिंह, के एन ओझा, डी एन सिंह, अमित मंडल, बर्मा प्रसाद, विक्की यादव, अजीत सिंह, सपना बोस, झंटु पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

16
14650 views
  
25 shares