logo

भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष ने, भाजपा कार्यालय में मनोनीत सदस्यो का अभिनंदन किया

जमशेदपुर (झारखंड)। आज दिनांक 12 जून को कदमा बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पिछड़ा मोर्चा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मनोनीत कदमा मंडल अध्यक्ष और जिला के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को भाजपा कदमा मंडल की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के द्वारा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष राजाराम, पिछड़ा मोर्चा आई टी सेल के संयोजक शेखर कुमार, सोशल मीडिया सेल के सह संयोजक अमित मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य बिजेंद्र कुमार सिंह, बसंत लाल, अनुसूचित जाति के महानगर उपाध्यक्ष मनोज करूवा को पट्टिका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़कर कार्य करने के लिए कहा, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी से निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल के महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, अनुसूचित जनजाति के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, रंजीत पंडित, कार्तिक गोप, विरेन्द्र सिंह गुटर, संजय शर्मा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी, के एन ओझा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश कुमार, द्विपल विश्वास, अजीत सिंह, केशव सिंह, झंटु पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

24
14647 views
  
22 shares