logo

ग्रीष्म कालीन मूंग खरीदी को लेकर उत्साह किसानों ने किया किसान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

*ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर उत्साह*

होशंगाबाद जिले की बनखेड़ी तहसील के चांदौन के किसान पुत्र किसान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षभाजपा दर्शन सिंह चौधरी का किसानों ने किया स्वागत कोरोना महामारी की भीषण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की कशमकश के बीच समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग खरीदी ऐतिहासिक निर्णय से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है । 

मध्य प्रदेश में तीसरी फसल के रूप में बोई जाने वाली ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने को लेकर किसान भाइयों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुये अभिलाष मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष नरसिंहपुर प्रीतम सिंह लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष दमोह शिवराज यादव विदिशा संतोष मीणा खातेगांव चंद्रपाल सिंह दरबार इछावर सुनील चौहान  आशीष बरोदे भोपाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का स्वागत किया ।

10
14659 views
  
117 shares