झारखंड में लॉकडाउन का हुआ फैसला: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर (झारखंड)। लॉकडाउन को लेकर चल रही बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में अहम फैसले लिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जमशेदपुर में कोरोना के मामलों को लेकर अभी छूट नहीं दी जा सकती है।
कारण कि जमशेदपुर में कोरना के उतार चढ़ाव हो रही है लेकिन कम नहीं हो पा रहा है, इसलिए इस चैंन को तोड़ने के लिए यह फैसला हुआ। ऐसे में जमशेदपुर को छोड़ कर बाकी सभी 23 जिलों में 4 बजे तक दुकाने खुलेंगी।
जमशेदपुर में सारे सैलून पार्लर खोलने की इजाजत दी गई है। ज्वेलरी की दुकान कॉस्मेटिक कपड़े एवं जूता चप्पल की दुकान भी खोला जाएगी।
वहीं शनिवार को 5 बजे सुबह से सोमवार सुबह 6 बजे तक COMPLETE LOCKDOWN लगाया गया है। वहीं रियायतों की बात करें तो, झारखंड में अभी पूरी छूट नहीं मिली है।