logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असोथर नगर पंचायत क्षेत्र में टास्क फोर्स के आने की सूचना मिलते ही घाट संचालकों में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज – असोथर, फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के असोथर नगर पंचायत क्षेत्र में टास्क फोर्स के आने की सूचना मिलते ही घाट संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ओवरलोड वाहन जहां खड़े थे वहीं से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छिपा दिया गया, ताकि अधिकारियों की नजर उन पर न पड़े।
बताया जा रहा है कि लोकेटर के जरिए पल-पल की सूचना दी जा रही थी, जिससे ओवरलोड वाहन पहले ही रास्तों से हट गए। टास्क फोर्स की संभावित कार्रवाई को देखते हुए पूरे असोथर नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं प्रशासन ने प्रताप नगर झाल तिराहे से खाली ट्रक, डंपर और ट्रैक्टरों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में खनन से जुड़े लोगों में हलचल बनी हुई है।

0
332 views

Comment