logo

डॉ. भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के पदाधिकारीयों ने दी श्रद्धांजलि

ब्यावर l शनिवार दिनांक 6 दिसम्बर 2025 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के जिलाध्यक्ष चिराग मेघवाल एवं समस्त सदस्यगणों द्वारा चांग गेट स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमे बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहे के नारे से उदघोष किया गया l सभी सम्मानित सदस्यों को दुपट्टा पहनाया गया, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के जिलाध्यक्ष ने बताया भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था हमारी ब्यावर शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद होगी l परिनिर्वाण दिवस जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में भी मानते हैं l श्रद्धांजलि के दौरान उपस्थित पदाधिकारी मनोज कुमार कटारिया जिला उपाध्यक्ष, कमलेश माली सचिव ब्यावर, जिला महासचिव हितेंद्र कटारिया बहादुर सिंह जिला मीडिया प्रभारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे l पूर्व सरपंच अर्जुन लाल दुखाडीया, सूरमा राम, विनोद मिंडल शशिकान्त, मुकेश सामरिया, निशा रानी, रोहन तॅवर, बाबूलाल गूजरिया, सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

7
1726 views