logo

राष्ट्रीय जम्बूरी में सोनभद्र की ऐतिहासिक चमक — विंध्याचल मंडल का स्टेट गेट A ग्रेड के साथ बना गौरव की मिसाल

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
लखनऊ में संपन्न 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी इस बार जनपद सोनभद्र के लिए भावनाओं, गर्व और उपलब्धियों का अद्भुत संगम बन गई। गाइड संवर्ग में उत्तर प्रदेश का स्टेट गेट तैयार करने का जिम्मा जब विंध्याचल मंडल को सौंपा गया, तब सोनभद्र की टीम ने अपने जुनून, कला और अथक परिश्रम से ऐसा उत्कृष्ट निर्माण प्रस्तुत किया कि मूल्यांकन टीम भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकी। परिणामस्वरूप स्टेट गेट को A ग्रेड मिला—यह पल जनपद के स्काउटिंग इतिहास का सबसे स्वर्णिम क्षण बनकर दर्ज हो गया।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भरोसा जताने हेतु प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविंदर कौर सोखी तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रजापति के प्रति जनपद ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

टीम को मजबूत नेतृत्व और प्रेरणा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला मुख्यायुक्त डॉ. प्रबोध कुमार सिंह, जिला सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल कयूम अहमद, सहायक जिला सचिव संतोष कुमार मौर्य तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त सैयद अनवर हुसैन ने प्रदान की। इनके मार्गदर्शन में स्काउटिंग की भावना पूरी गरिमा के साथ फली-फूली।

जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में 82 सदस्यीय दल—जिसमें 37 स्काउट, 28 गाइड, 17 स्काउट मास्टर और 6 गाइड कैप्टन शामिल थे—ने जम्बूरी में शिरकत की। हर प्रतिभागी ने अपनी भूमिका को समर्पण और गर्व के साथ निभाया।

इस बड़ी सफलता के पीछे कई समर्पित सदस्यों की अनथक मेहनत रही, जिनमें शामिल रहे:
सत्यनारायण कनौजिया जिला आयुक्त, राष्ट्रपति पुरस्कृत रमाकान्त कुशवाहा, अर्चना सिंह जिला आयुक्त बुलबुल, स्नेहा सिंह डीओसी गाइड, शुभम कुमार सोनी अध्यक्ष युवा समिति, शिव पूजन सिंह, दिलदार सिंह, अनिता सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, दया शंकर, राम रक्षा, प्रमोद कुमार, डॉ. बृजेश सिंह महादेव, अर्चना सिंह, प्रभा पाल, विनोद पाण्डेय, बाबू राम सिंह, उमा गुप्ता और चन्द्र प्रकाश—इन सभी की निष्ठा ने सोनभद्र को चमका दिया।

जम्बूरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम, पार्वती बालिका इंटर कॉलेज जयमोहरा, आदर्श इंटर कॉलेज रावट्सगंज, चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, रामकेश सिंह इंटर कॉलेज पुरना, सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय हाईस्कूल दिघुल, कम्पोजिट विद्यालय दिघुल, कम्पोजिट विद्यालय खरुआव, डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा, सनबीम पब्लिक स्कूल रावट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा शामिल रहे।

विजयी टीम के वापसी पर पूरे जनपद में उत्साह का माहौल रहा। डॉ. आरती सिंह, हरि शंकर मिश्रा, काशी प्रसाद मौर्य, पूजा राय, अशोक कुमार, नन्द किशोर, गणेश देव पाण्डेय, सुखपाल यादव, नीरा सिंह, राकेश कनौजिया, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, डॉ. रितिका श्रीवास्तव और सतीश कुमार सिंह ने गर्मजोशी से बधाई दी।

जम्बूरी की यह सफलता सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनपद सोनभद्र की मेहनत, एकता और स्काउटिंग के प्रति समर्पण की भावपूर्ण कहानी है—जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

3
88 views