logo

भाईचारा युवा संघटन की टीम के कार्यकर्ताओं ने घर घर मे बनवाये मास्क

बाँसखो (जयपुर)। कस्बे में भाईचारा युवा संघटन की टीम के कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीब व असहाय लोगो की सेवा व कई तरह की सेवाएं कर रहे है।

इन दिनों में कोरोना जैसी महामारी बीमारी फैलने के कारण भाईचारा युवा संघटन की टीम के द्वारा बासखो कस्बे में जगह जगह घर घर पर महिलाओं व परिवार के सदस्य मिलकर निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं और मास्क बना रहे है।

यह जानकारी भाईचारा युवा संघटन की टीम के अध्यक्ष आलोक परेवा ,उपाध्यक्ष अभिषेक परेवा, विनोद परेवा ,पवन परेवा व लालचंद पिंगोलिया, वार्ड पंच बबलूपिंगोलिया व टीम के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान महिला नैना देवी पिंगोलिया, पार्वती पिंगोलिया, सुनिता पिंगोलिया ने बताया कि हमे करीब 5 दिन हो गए अब तक करीब हमने 300 मास्क तैयार किये हैं और भी महिलाएं मास्क बनाने में जुटी हुई हैं ,हम सुबह 8 बजे से रात करीब 10 बजे तक मास्क बनाते है और जब तक यह सेवा जारी रहेगी तब तक हम निशुल्क सेवाए देते रहेंगे।

भाईचारा युवा संघटन की टीम के द्वारा सभी को मास्क वितरित किए और सभी को सरकार की गाइड लाइन की पालना के बारे में जागरूक किया और कहा कि मुँह पर मास्क लगाकर रहे दो गज की दूरी से बात करे बार बार साबुन से हाथ धोये इस दौरान सभी को जागरूक करते हुए कहा।

67
16973 views
  
1 shares