logo

क्षेत्रीय सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया शासकीय अस्पताल पचमढ़ी का दौरा

आज पचमढ़ी नगर में होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप सिंह  एवं पिपरिया विधानसभा के विधायक  ठाकुरदास नागवंशी ,नर्मदापुरम होशंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष  माधवदास अग्रवाल  ने पचमढ़ी का दौरा कर हालात का जायजा लिया!!

मरीजों का हालचाल जाना, पचमढ़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष  पवन झा , कमल धूत  एवं मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने सिविल अस्पताल पचमढ़ी में 10 ऑक्सीजन बेडों की व्यवस्था एवं पचमढ़ी के नालंदा टोला में सप्ताह में दो बार डॉक्टरों का शिविर लगाने का आग्रह स्वीकार किया!!इसके साथ ही सांसद  द्वारा पचमढ़ी नगर के लिए एक एंबुलेंस एवं शव वाहन लेने के लिए कैंटोनमेंट को प्रस्ताव भेजने की बात कही।

इस मौके पर सांसद  ने अस्पताल में कार्यरत 4 कर्मचारियों जो मृत लोगों को अंतिम संस्कार मैं मदद कर रहे,उनको प्रोत्साहन वस्त्र एवं राशि 5000 हजार रू. प्रदान किए इस अवसर पर एस.डी.एम ,तहसीलदार ,एवं सभी छावनी पचमढ़ी के अधिकारी उपस्थित थे।

64
14819 views
  
5 shares