logo

कोरोना गाईडलाइन की पालनार्थ गंगापुर सिटी में निकाला गया फ्लैग मार्च

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी।  गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा सोमवार को उपखंड मुख्यालय पर कोविड-19 की की पालना सुनिश्चित करने हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया। अबकी बार पूर्व की अपेक्षा पुलिस ऑफिसर व प्रशासन पूर्णतया सतर्क है। यही वजह है कि प्रशासन की शहर के चप्पे चप्पे पर नज़र है। इसलिए आज सुबह सवेरे फिर शहर में फ्लेग मार्च किया गया।

शहर में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्णतया सतर्क है सभी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर कोरोना गाईडलाइन की पालना हेतु शहर के चप्पे चप्पे पर नज़र है। शहर के सभी मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी कर रहे है और कोरोना गाईडलाइन की पालना करवाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे है जिससे की बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके और आज इसी क्रम में आज  सुबह सवेरे 7 बजे सभी प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के जवानों द्वारा फ्लेग मार्च किया गया आज शहर के गली मोहल्लों में पुलिस प्रशासन द्वरा किया गया फ्लेग मार्च आज सुबह  मार्च के दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी मय  पुलिस जाब्ते के साथ चुली गेट शेड माता रोड महू कलां नसियां कोलोनी के अलावा कई गली मोहल्लों में फ्लेग मार्च किया इस दौरान मार्च में सभी अधिकारी व पुलिस के जवानों के अलावा उप जिला कलेक्टर अनिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, कोतवाली थाना प्रभारी धनराज मीणा, सदर थाना इंचार्ज राजकुमार मीणा, उदेई मोड़ थाना इंचार्ज गंभीर सिंह मय  पुलिस जाब्ते के साथ पैदल मार्च करते हुए गली मोहल्लों में फ्लेग मार्च करते हुए दिखाई दिए।

63
14658 views