logo

जिलाधिकारी ने कोवि़ड -19 एल -2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

 फर्रुखाबाद।

जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने सुबह 10:00 बजे कोविड 19 एल 2 अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रभात त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि एल 2 अस्पताल में आज कुल 09 मरीज भर्ती है जिसमें 07 पुरूष एवं 02 महिला मरीज है। नाश्ते में मरीजों को पोहा दिया गया है। भोजन में दाल,रोटी,सब्जी दी जा रही है।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड 19 एल 2 अस्पताल में भर्ती मरीज दश्युप्रसाद से बात कर भोजन/सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। दश्युप्रसाद द्वारा बताया गया कि समय पर अच्छा भोजन मिल रहा है प्रतिदिन सफाई भी अच्छी हो रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आपके निर्देशानुसार वार्डों हेतु पर्दें तैयार करालिए गए है, वार्डों में पर्दे लगाने का कार्य भी पूर्ण करा दिया जाएगा।

126
16911 views
1 comment  
44 shares
  • Jiya kutubudin

    Sir apke contact number chahiye