logo

अकाली दल के वर्कर का गोलियां मार कर किया कत्ल

फिरोजपुर। गुरु हरसहाय में सियासत के चलते सियासत दानों की शह पर एक और कत्ल हो गया। यह कहना अकाली दल के जिला प्रधान वरदेव सिंह नोनी मान (फिरोजपुर देहाती) का है।
 
आज चक पंजे के (कचुरियां वााले झुगे) के अकाली दल पार्टी के वर्कर महेंद्र सिंह का गोलियों से कत्ल कर दिया गया। यह पहली बार नहीं था के इस परिवार पर कातिलाना हमला हुआ। यह कातिलाना हमले इस परिवार पर तब से चल रहे हैं जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। नोनी मान का कहना है कि यह कत्ल राणा सोडी की शह का नतीजा है।

उन्होंने बताया कि मुलजिमों ऊपर पहले भी दो केस धारा 307 के दर्ज हैं। पुलिस ने अभी तक एक भी मुलजिम को गिरफ्तार नहीं किया है। हाला के पुलिस ने अभी तक जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से लेकर आज तक कोई भी कांग्रेस पार्टी का वर्कर गिरफ्तार नहीं किया है। अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो आज इस नौजवान की मौत नहीं होनी थी। आज मृतक के साथ साथ उसके छोटे से बच्चे को भी मारने की कोशिश की गई है।

इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कल 15 अप्रैल 2021 से इंसाफ ना मिलने तक नोनी मान और समूह अकाली वर्करों की तरफ से धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अपने अपने काम छोड़कर हमारा साथ जरूर दें। कल सुबह 10:00 बजे थाना गुरूहरसहाय के गेट आगे पहुंचकर हमारा साथ जरूर दें। नोनी मान ने कहा के मृतक महेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार परिवार की सलाह के साथ इंसाफ मिलने के बाद ही किया जाएगा।

126
14661 views