logo

“युवा विशेषांक” का वार्षिक विशेषांक दसवे अंक का विमोचन


वर्धा (महाराष्ट्र)। सामाजिक संगठन "युवा द रिफॉर्मिस्ट यूथ एसोसिएशन" की स्थापना 14 साल पहिले वर्धा के कुछ समविचारी युवको द्वारा की गयी।इस मण्डली द्वारा लगाया गया संघटन रुपी पौधा आज एक विशाल वृक्ष के रूप में आकार लिया हैं।  हर साल संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रम लागू किए जाते हैं।  समाज प्रबोधन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम अंधविश्वास को मिटा रहा है।

लोगों को बाबासाहेब को जानना चाहिए इसलिए, संघटन पिछले दस वर्षों से, लोगों के दिमाग में महापुरुषों के विचारों को फैलाने के उद्देश्य से एक वार्षिक विशेषांक प्रकाशित कर रहे हैं, जिसका नाम “युवा विशेषांक” है।  यह सब पढ़ने की संस्कृति को संरक्षित करने और लोगों के दिमाग में पढ़ने के प्यार को विकसित करने के लिए है।

इस साल इस विशेषांक का दसवा अंक प्रकाशित किया गया जिसका विमोचन आज दि. 14/04/2021 को सामाजिक संगठन "युवा द रिफॉर्मिस्ट यूथ एसोसिएशन" के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी की उपस्थीती डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी 130 वी जयंती के उपलक्ष्य पर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के हाथो द्वारा किया गया 

युवा विशेषांक समाज के विभिन्न  सामाजिक मूद्दो पर प्रकाश डालता है। इस विशेषाक मे छापी गयी सामाजिक लेख कविताएँ नवोदित लेखक तथा कवी इनका हौसला बढाना यह संघटन का मुख्य उद्देश है। 
आज ही अपना युवा विशेषांक का अंक आरक्षित करे इस के लिए संगठन की ओर से अपील की गई है।
 

176
14665 views