logo

गंगापुर शहर मंडल के बूथों पर मनाया गया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस

 गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
शहर मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर भाजपा के झण्डे का विधिवत पूजन कर अपने-अपने निवास पर लगाकर समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया इस दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए स्थापना दिवस मनाया गया


 इस अवसर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने कहा कि मुंबई अधिवेशन में 6 अप्रैल 1980 को एकात्म मानववाद ,राष्ट्रवाद को मूल आधार मानकर राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ जिसको प्रारंभ में 2 लोकसभा सीटों से शुरुआत करते हुए आज वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है

 जिला महामंत्री मनोज बंसल ने कहा कि आज हम सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में 303 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने वाला संगठन है मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास व शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुंचाने,पार्टी के द्वारा मण्डल स्तर पर संगठन द्वारा दिए जाने वाले समस्त मंडल स्तरीय कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी लिया गया।

126
14652 views