logo

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परकोपाइन परियोजना का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम कोला सोता एवं अलादादपुर भटोली में कटान से ग्राम बचाने हेतु निर्माणाधीन परकोपाइन परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता सिचाई  ने बताया गया कि ग्राम अलादादपुर भटोली में 12 स्पर्म एवं ग्राम कोलासोता में 20 स्पर्म निर्माण की परियोजना स्वीकृत है। 

ग्राम अलादादपुर भटोली में 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा ए हो चुका है और बाकी कार्य बहुत है जल्द किया जा रहा है।कोलासोता में 80 प्रतिशत निर्माण कार्य हो गया है। 

जिलाधिकारी ने तेजी के साथ निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

126
14656 views
  
13 shares