logo

"मेरा बूथ,सबसे मजबूत एवंबूथ सशक्त तो भाजपा सशक्त"- दीक्षित

 गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। भाजपा शहर मंडल गंगापुर सिटी द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई।

प्रदेश संगठन व जिला संगठन के निर्देशानुसार गंगापुर सिटी शहर में पिछले दिनों जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया था इसी कड़ी में 1 अप्रैल 2021 गुरुवार को सोनी मैरिज हॉल मिर्जापुर में प्रातः 9:00 बजे से मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी हनुमत दीक्षित, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र शर्मा पुजारी, पूर्व सभापति संगीता बोहरा, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री सावित्री शर्मा व शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी रहे

 कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर किया गया सर्वप्रथम कार्यसमिति के प्रारंभ में राष्ट्रगीत का गायन किया गया

 तत्पश्चात कार्यसमिति बैठक में पधारे संगठन के प्रदेश जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारियों का शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी द्वारा शाब्दिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पिछले 1 वर्ष की अवधि के दौरान कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग से किए गए अन्नपूर्णा रसोई कार्य, पीएम केयर्स फंड में राशि संग्रहण कार्य ,शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दवाई का वितरण साथ ही मास्क,ग्लब्स वितरण के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों के संदर्भ में विस्तार से बताया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया गया किस प्रदेश के जिले संगठन के निर्देशानुसार समय-समय पर जिला कार्यसमिति व मंडल कार्यसमितियों का आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति- नीति ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु संपन्न कराई जाती हैं

 इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन प्रभारी हनुमत दीक्षित ने कार्यसमिति के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बूथ संरचना,बूथ अध्यक्षों ,पन्ना प्रमुखों की कार्यशैली के माध्यम से बूथों की संरचना को मजबूत करने साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी समय में जिला परिषद में जिला प्रमुख पंचायत समिति में प्रधान, उप प्रधान व अन्य कई चुनावों के मद्देनजर विजय पताका फहराने की जिम्मेदारी व मेहनत,जिम्मेदारी पूर्वक संगठन को मजबूत करने के लिए आह्वान किया

 साथ ही संगठन प्रभारी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को जन्म दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर भव्य तरीके से बनाने का आह्वान किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री मनोज बंसल द्वारा कार्यसमिति में उपस्थित सदस्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया

 भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति में नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल व अन्य पार्टी के गणमान्य जनों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री नवीन शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया

 कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य घनश्याम शर्मा ,पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल ,जिला प्रवक्ता महेन्द्र दीक्षित,पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास, अशोक गुप्ता कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, शिवदयाल जोशी, एडवोकेट जगदीश गुप्ता, डॉ निर्मल, गोविंद गुप्ता, विनोद बजाज,पार्षद कमलेश महावर,ओमी कटारिया,गोविन्द पाराशर, रामबाबू शर्मा,अतुल गौड़, एडवोकेट हिमांशु शर्मा,चिरंजी लोधा, हीरा सिंधी,विजय बोहरा,नारायण महावर, वेदप्रकाश सोनवाल, गौरन्ती मीना, मीरा,अनीता पंसारी, दीपा गुप्ता ,ममता कटारा, पण्डित मोहन, राजेंद्र सहजपुरा ,मुकेश जांगिड़ ,जितेन्द्र शर्मा,और अन्य कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे

126
14659 views
  
1 shares