logo

सपा प्रदेश सचिव डॉ.जितेन्द्र यादव नजरबंद

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.जितेन्द्र यादव को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। वे नगला खोंट में पूर्व प्रस्तावित साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने गए थे। 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.जितेन्द्र यादव शुक्रवार को शांतिपूर्वक समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए नगला खोंटा पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने डॉ.जितेन्द्र यादव को घेरे में ले लिया। उन्होंने कहा हम यहां शांतिपूर्वक समाजवादी अभियान को गति देने आए हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। थानाध्यक्ष मेरापुर धर्वेन्द्र कुमार व भारी पुलिस फोर्स सपा नेता को थाने ले गयी।

डॉ.जितेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना नियमों की आड़ में यह समाजवादियों की आवाज दबाने का कुचक्र है। पांच प्रदेशों में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां कोरोना नहीं है, वहां मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं, जबकि समाजवादी साथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को रोका जा रहा है। लेकिन हम समाजवादी  हैं, न हम हारते हैं और न ही हताश होते हैं। 2022 में जनता भाजपा सरकार से एक-एक वोट का हिसाब मांगेगी।

126
14648 views
  
2 shares