logo

शहीद दिवस पर जयपुर में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

जयपुर। नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन जयपुर जिला ब्रांच द्वारा शहादत दिवस पर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलााध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत पीथावास हतोज तहसील झोटवाड़ा जयपुर में रखा गया। 

सुनील चौधरी ने अवगत कराया कि शहीदी दिवस पर देश के वीर जवान सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इन युवा वीर जवानों ने देशभक्ति का जज्बा हमारे देश के जवानों में जगाया था। इसी जज्बे ने  देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी उपलक्ष्य में आज इस कार्यक्रम में महिलाओं को देश के उन्नति में भागीदारी कैसे बनाएं रखनी है तथा स्वयं को कैसे आत्मनिर्भर बनाना है। 

एक महिला स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की भी नींव होती है, महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा बढ़ते कोरोना के मद्देनजर सभी को कोरोना के बचाव उपाय और हमेशा सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी, जिसे स्वयं और परिवार को भी स्वस्थ रख सकें। इस दौरान कार्यक्रम में कल्पना वर्मा, ओमप्रकाश जाट, कृष्ण चौधरी एंव अनेक महिलाएं मौजूद रही।

126
14655 views
  
15 shares