logo

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवा दून इकाई को किया उत्कृष्ट कार्य के लिए देहरादून जिले में सम्मानित किया

देहरादून। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई शपथ ग्रहण और होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने यूनियन के पछवा दून विकास नगर के अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह नेगी को उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल उड़ा कर व पुष्प देकर मंच पर सम्मानित किया। साथ ही पछवा दून यूनियन के महामंत्री रघुवीर सिंह रावत व सचिव नरेंद्र राठौर को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। 

यूनियन के प्रदेश महामंत्री वह स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी ने विकास नगर इकाई के अध्यक्ष व उनकी टीम के कार्य की सराहना की। वही जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने अभी विकास नगर इकाई को उत्कृष्ट कार्य का जो सम्मान मिला उस पर बधाई दी वही प्रदेश सचिव हरीश चमोली ने भी कहा कि सभी इकाइयों में से जो सराहनीय कार्य कर रही है वह विकासनगर पछुआ दून की इकाई कर रही है मैं तहे दिल से पछवा दून विकास नगर के अध्यक्ष को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

 साथ ही विकास नगर के अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी वह प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद कहा जिन्होंने पछवा दून विकास नगर इकाई को प्रथम पुरस्कार से नवाजा अध्यक्ष ने कहा है कि जिला कार्यकारिणी का जो शपथ ग्रहण और होली मिलन समारोह था बहुत ही सफल कार्यक्रम रहा उस सफल कार्यक्रम के लिए पछवा दून  इकाई की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं जिला कार्यकारिणी की सफल आयोजन की सराहना करती है।

126
14667 views
  
2 shares