logo

संयुक्त अधिकार रैली में सपा और महान दल के नेताओं में मंच पर हुई तीखी नोंकझोंक

फर्रुखाबाद।
अधिकार रैली को सम्बोधित करने आये महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं की बेज्जती करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कई घंटे तक कार्यक्रम में रुकने की बजाय कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने सबने ठाना है २०२२ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है और मंच से उतरकर चले गयेे।


मंगलवार को महान दल व समाजवादी पार्टी के सदर व अमृतपुर विधानसभा की संयुक्त अधिकार रैली कादरीगेट निकट एक लॉन में आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए महान दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में दिखायी दिये। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर मंच पर पहुंचे। वैसे ही एक दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैठने को लेकर विवाद होने लगा। महानदल के जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य जो सभा का संचालन कर रहे थे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत जो मंच पर आगे पड़े सोफे पर बैठ गई। जिन्हे देखते हुए सर्वेश शाक्य ने कहा कि आप पीछे वाली लाइन में बैठ जाये यह मुख्य अतिथि की जगह है। इस पर मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं की लाइन में जाकर बैठ गई। इतना सुनते ही सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने माइक हाथ में लेते हुए कहा कि हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दो बार विधायक रह चुकी है। वह ऊपर ही बैठेगी। इस पर उन्होंने कहा कि मैने इन्हे जानता नहीं था। इसके बाद मंच पर मौजूद महान दल के प्रदेश महासचिव व प्रदेश सचिव को सपा जिलाध्यक्ष ने नाराजगी भरे शब्दों में कई बार मंच से उतारने का दवाब बनाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़े होकर बोले यह हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता है यह नहीं उतरेंगे। इस पर नदीम नाराज हो गये और बोले में खुद ही जा रहा हूं। इस पर सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि जाने-अजाने में भ्रंाती हो गई है किसी को अपमानित करने की कोई मंशा किसी की नहीं है। इस दौरान केशव देव मौर्य ने माइक संभालते हुए मंच से कहा कि हम सबने मन में ठाना है अखिलेश जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यकर्ता हमारी जान है उनकी बदौलत आज हम है, लेकिन मेरे सामने हमारे कार्यकर्तााओं की कोई बेइज्जती करे मंैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता और इस व्यक्ति की मेरी आगे कोई आकौत नहीं है इससे मैं बात करूं इतना कहते ही मंच उतकर चले गये। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सदर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह कटियार, अमृतपुर प्रभारी सचिन यादव, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिला महासचिव मंदीप यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव सिरौली वाले, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, यशवीर आर्य, हरीश यादव, महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, जिला प्रभारी राजेश, जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य आदि मौजूद रहे।

127
14659 views
  
1 shares