logo

सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाउसिंग बोर्ड टोंक में पहुँचकर वैक्सीन केन्द्र का किया निरीक्षण

 टोंक (राजस्थान )। सासद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया  ने आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाउसिंग बोर्ड टोंक में पहुँचकर वैक्सीन केन्द्र का निरीक्षण किया और शहर वासियों को कोविड-19 से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की जानकारी ली।

उसके बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के ख़िलाफ़ डाक बंगला टोंक में हल्ला बोल कार्यक्रम में आए जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।उसके बाद वहाँ से सभी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कलेक्ट्रेट में जाकर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।उसके बाद टोंक अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। 


इस अवसर पर साथ में जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाराणा,जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल,जिला संगठन प्रभारी श्री अशोक सैनी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामनिवास गुर्जर,श्रीमती लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामन्त्री श्री चन्द्रवीर सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष श्री बेनी जैन,श्री रामचन्द्र गुर्जर,जिला महामंत्री श्री विष्णु शर्मा,श्री प्रभु बाडोलिया,निवाई पंचायत समिति प्रधान श्री रामअवतार गुर्जर,बूँदी जिला प्रभारी श्री नरेश बंसल,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गणेश माहुर,श्री सतीश चंदेल,महिला मोर्चा जिला महामन्त्री श्रीमती नीलिमा आमेरा,निवाई नगर पालिका पूर्व चैयरमेन श्रीमती राजकुमारी शर्मा,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,पूर्व जिला पदाधिकारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

126
14660 views