logo

दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का रुद्राभिषेक व रुद्राष्टाध्यायी हवन के साथ हुआ समापन

 जमशेदपुर।  साईं परिवार विश्व सेवा संसथान , जमशेदपुर के तत्वधान में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन भोले बाबा की महा आरती के साथ संपन्न हुई . दो दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिवस को शहर के गन मान्य अतिथियों के उपस्थिति के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया एवं शहर के जाने माने कलाकारों के द्वारा भजन संध्या में भजन की प्रस्तुति दी गयी . अंतिम दिवस को महाशिवरात्रि के पावन  अवसर पर  12 घंटे तक रुद्राभिषेक एवं 12 घंटे तक चार पहर की विशेष पूजन अनुष्ठान का   आयोजन  हुआ.

 प्रातः 5.00 बजे से शाम 5.00 तक आस पास के बहु संख्या में भक्त गण  भोले बाबा का पूजन जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किये  . सुबह से ही भोले बाबा के शिवलिंग पर जल ढलने के लिए लम्बी कतार लगी हुई थी .  संध्या 6.00 बजे से अगले दिन 12 मार्च  सुबह 6.00 बजे तक चार पहर की पूजन का आयोजन किया गया  . चार पहर की पूजन में प्रथम पहर के  पूजन के पश्चात भगवन भोलेनाथ की भजन हुई  . दुसरे पहर के  पूजन के पश्चात भव्य शिव विवाह का कार्यक्रम हुआ  . तीसरे पहर के  पूजन के पश्चात  व रुद्राभिषेक एवं  रुद्राष्टाध्यायी  हवन हुई  .

  चतुर्थ  पहर की पूजन की पूजन के पश्चात ब्रम्हमुहूर्त में   बाबा की महा आरती हुई  . प्रत्येक पहर में भोले बाबा को अलग अलग भोग अर्पित की गयी  . विशेष पूजन अनुष्ठान  विद्वान पुरोहितों के मार्गदशन में संपन्न कराया गया  .
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजीव कुमार , नुतन  कुमारी, अनुप रंजन , रश्मि नारायण , शिलेन्द्र कुमार मिश्र , राजकिशोर साहु , सि०उदय भास्कर , सुदर्शन महतो  , दुर्गा घोष चौधरी  , भीम कर्मकार , शिव प्रसाद शाह ,  जितेन्द्र राय, अंजू शाह, रिंकू रॉय चौधरी , कुमुद सिंह, अशोक कुमार सिंह ,  रजत मिश्रा , सुषमा मिश्रा , रीना सिंह , चंद्रशेखर  सिंह , के ० श्रीनिवास राव , राजेश गुप्ता  , सौरभ कुमार सिंह के साथ साथ काफी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित थे   .    
 

126
14654 views
  
85 shares