logo

शिव बारात में दिखा आपसी भाईचारे का अनोखा नजारा

प्रयागराज। शिव बारात में आपसी भाईचारे का अनोखा नजारा दिखाई दिया।

महाशिवरात्रि के पर्व पर बहादुरगंज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।                 
शिव बारात में चल रहे लोगों को हिंदू मुस्लिम भाइयों ने प्रसाद खिला कर सब का किया स्वागत किया।

हिंदू मुस्लिम सदभाव मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला ने बताया, संगमनगरी  प्रयागराज में  शिव की बरात को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद अपने हाथों से प्रसाद खिलाकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है।
श्रद्धालुओं को प्रसाद में आलू मूंगफली की फलाहारी और ठंडाई पिला कर इस्तकबाल किया।
भंडारा वितरण करने में रामचंद्र साहू, सौरव शर्मा, कैलाश गुप्ता, अरशद जिया, मासूम अब्बास, समीम अहमद, मोनू , विशाल जयसवाल , विवेक जायसवाल, कमल मल्होत्रा, आदि लोग मौजूद थे।

126
14650 views