logo

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान


बनखेड़ी  (होशंगाबाद) ।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बनखेड़ी के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम अंबेडकर भवन में रखा गया ।जिसमें कोरोना योद्धा मात्र शक्ति का सम्मान किया गया।

 
कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को परियोजना अधिकारी कमल सिंह एवं विद्धया पाठक द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बनखेड़ी से सांसद प्रतिनिधि दीपिका नामदेव चांदौन मंडल की भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल्या पटैल द्वारा शील्ड एवं फलदार पौधा देकर सम्मान किया गया। जिसमें बनखेड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्तयार भाजपा के अभितेंद ठाकुर हरिओम मेहरा पूर्व पार्षद दीपक पूर्वी भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश मालानी लेखराम अहिरवार अमित माहेश्वरी द्वारा भी सभी मातृशक्ति का सम्मान किया गया जिसमें बनखेड़ी भाजपा मंडल के महिला मोर्चा एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

126
14669 views