logo

अमर शहीद ठाकुर दरियांव सिंह स्मारक मे 164 वां बलिदान दिवस समारोह आयोजित

फतेहपुर। अपने गंगा और यमुना के बीच स्थित खागा तहसील में अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति द्वारा  आज 164 वा बलिदान दिवस आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में खागा नगर के कई विद्यालय के छात्र व छात्राएं भी मौजूद रहे और आए हुए अतिथियों के स्वागत के लिए अपने गीत प्रस्तुत किए,  एवं सभी लोगो ने , अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह जी के प्रतिमा पर फूल मालाओं से , उनका माल्यार्पण किया , जिसमे मुख्य अतिथि रहे हमारे अभय प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रतिनिधि,  खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह , खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह जी, एवं नवागंतुक खागा सी ओ यज्ञदत्त मिश्रा जी ,  आदि लोग उपस्थित रहे।  

   जिला पंचायत प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह एवं खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह  ने  क्रांतिकारी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के  जीवनी के बारे अपने अपने  विचार विमर्श व्यक्त करते हुए , कार्यकम को आगे बढ़ाया।  

164 बलिदान दिवस के अवसर  पर हर वर्ष की  तरह कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया , जिसमे  बाहर से भी  ,, कई  काव्य पाठ करने वाले कवियों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमे , फतेहगढ़ से पधारे हुए कवि ,डाक्टर  श्रीराजकुमार सिंह (प्रोफेसर)  डाक्टर  ब्रजमोहन पाण्डेय जी विनीत( खागा) ,  कमलेश सिंह (बराक्कतपुर खागा) एवं आदरणीय कट्टर महाराज जी  ,एवं अन्य बहुत से महानुभाव कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  आज अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के 164वे बलिदान दिवस  के रूप में  कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न किया गया।  

141
14887 views
  
200 shares